सीवान, फरवरी 11 -- गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को यूजीसी गाइडलाइन 2026 के समर्थन और इसके शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस मार्च में सैकड़ों छात्र, युवा और ग्रामीणों ने भाग लिया। मार्च के बाद एक आम सभा का भी आयोजन किया गया। प्रतिवाद मार्च में शामिल लोग हाथों में यूजीसी गाइडलाइन लागू करो, शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव नहीं चलेगा और शिक्षा में समानता हमारा अधिकार है जैसी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पूरे प्रखंड क्षेत्र में घूमे। यह मार्च दरौली थाना मोड़ से शुरू होकर कचहरी, गुठनी मोड़, पटेल मोड़ होते हुए पुनः दरौली थाना मोड़ पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। आरवाईए के जगजीतन शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.