आजमगढ़, फरवरी 11 -- आजमगढ़,संवाददाता। यूजीसी के समर्थन में मंगलवार को सड़क पर उतरे छात्रों ने छात्र नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में नगर में पदयात्रा निकाली। यूजीसी बिल-2026 को लागू करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात अपनी मांगों के संबंध में छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। नगर में निकाली गई पदयात्रा के दौरान छात्रों ने नारे लगाते हुए सरकार से यूजीसी बिल- 2026 को तत्काल लागू करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि यूजीसी बिल 2026 शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, सामाजिक न्याय और छात्र हितों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। छात्र नेता सत्यम यादव ने कहा कि यह विधेयक उच्च शिक्षण संस्थानों में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। यदि जल्द ही इसे लागू नहीं किया गया, तो छात्र समुदाय वृहद आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.