बलरामपुर, फरवरी 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। यूजीसी एक्ट में हुए संसोधन के समर्थन में बुधवार को दलित, पिछड़ा अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सड़कों पर उतकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल भारी संख्या में इन समाज के लोगों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च किया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। अंबेडकर सेवा संस्थान के नेतृत्व में यूजीसी अध्यादेश 2026 के समर्थन में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व दिव्यांगजनों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादात में प्रदर्शन में शामिल लोगों ने फुलवरिया बाईपास से निकलकर नगर के भगवतीगंज चौराहा, संतोषी माता मंदिर तिराहा, मुख्य बाजार के चौक, मेजर चौराहा होते हुए वीर विनय चौक पहुंचे। जहां पर प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.