गंगापार, फरवरी 7 -- यूजीसी में लागू किए गए नए नियम के समर्थन में भीम सेना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्टपति को संबोधित पत्र प्रभारी तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद वर्मा को सौंप नियम में किसी प्रकार का फेरबदल न किए जाने की बात कही। इस मौके पर उपस्थित रहे भीमराव गौतम, अमरजीज गौतम, राजेश कुमार, अभिषेक गौतम, श्याम बिहारी, राजनाथ, संजीव कुमार सहित भीमआर्मी के नेताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में व्याप्त जाति, वर्ग एवं सामाजिक आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए लाए गए नियम यथावत रहना चाहिए। यह नियम आईटीआई सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में भी लागू किया जाना चाहिए। धरने में सूबेदार यादव, प्रभाकर बिन्द, राम आसरे, भोलानाथ गौतम, कृष्ण मुरारी, धर्मराज, छेदी लाल, सुशील कुमार चौधरी, छेदी लाल, छैलबहादुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.