हरदोई, फरवरी 6 -- हरदोई। बहुजन अधिकार मोर्चा एवं अन्य संगठनों के सहयोग से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समर्थन में 'एक राष्ट्र, एक शिक्षा' लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन आम्बेडकर पार्क से शुरू होकर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने बैठक कर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सरोज कुमार गौतम ने कार्यक्रम का नेतृत्व बहुजन अधिकार मोर्चा के किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में समानता लागू करने की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. सरोज कुमार गौतम ने कहा कि यूजीसी के नियमों को पूरे देश में एक समान लागू किया जाना चाहिए, जिससे छात्रों को समान अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि "एक राष्ट्र, एक शिक...