लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- खमरिया, संवाददाता। यूजीसी एक्ट लागू होने के बाद सवर्ण समाज का आक्रोश बढ़ गया। सवर्ण समाज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने खमरिया के सदर चौराहे पर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम धौरहरा को सवर्ण समाज ने ज्ञापन भी सौंपा। मंगलवार को खमरिया सदर चौराहे पर सैकड़ों की तादात में लोग एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। सवर्ण समाज ने यूजीसी एक्ट को विभेदकारी बताते हुए नारेबाजी की और एक्ट को खत्म करने की मांग की। सुबह करीब 11बजे से शुरू हुए धरना प्रदर्शन ने सवर्ण समाज के लोगों ने न सिर्फ यूजीसी एक्ट को काला कानून बताया बल्कि केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। दोपहर बाद एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट को वापस लेने सम्बन्धी ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...