हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल गाजियाबाद राजनगर में डा.उदिता त्यागी के निवास पर पहुंचे और उन्हें यूजीसी एक्ट के विरोध में अपना समर्थन दिया। उदिता त्यागी पुलिस द्वारा होम अरेस्ट करने के बाद तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठी हुई है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि इसके बाद संस्था के पदाधिकारी शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर पर पहुंचे और महामंडलेश्वर यति स्वामी नरसिम्हानंद गिरी महाराज को भी अपना समर्थन दिया। यति स्वामी नरसिम्हानंद गिरी महाराज भी दो दिन से आमरण अनशन पर बैठ गए है। क्योंकि उन्हें भी पुलिस ने डा.उदिता त्यागी के समर्थन में शामिल होने से पहले अरेस्ट कर लिया है। इस अवसर पर राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.