चतरा, जनवरी 28 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) से जुड़े प्रस्तावों के विरोध में क्षत्रिय समाज की एक अहम बैठक बुधवार को चतरा सदर प्रखंड के तपेज स्थित कुमार विवेक सिंह के फार्म हाउस पर हुई। बैठक की अध्यक्षता रामविलास सिंह ने की। बैठक में यूजीसी के प्रस्तावों को समाज और विशेषकर छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए घातक बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के हालिया प्रस्तावों से उच्च शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे न केवल छात्रों को आर्थिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से शिक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित के मुद्दों पर आगे रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.