बुलंदशहर, फरवरी 2 -- यूजीसी के विरोध में आर्य समाज के लोगों ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही कानून को वापस लेने की मांग की गई। आर्य समाज मंदिर (बलदेवाश्रम) मंत्री विवेक आर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कानून सवर्ण छात्र-छात्राओं के प्रति भेदभाव उत्पन्न करता है। संस्था का आरोप है कि इस कानून के कुछ प्रावधानों के कारण सामान्य वर्ग के छात्र अपनी शिकायतों को सही तरीके से दर्ज नहीं करा सकेंगे, जो संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है। प्रधानमंत्री देश को एकजुट करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे कानून छात्रों के बीच वैमनस्य और कड़वाहट पैदा कर रहे हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को सौंपा। इस दौरान आचार्य प्रेमदेव शास्त्री, अविनाश, देवेंद्र सिंह, अजय छौकार, पवन सोलंकी, दीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.