बरेली, जनवरी 30 -- आंवला। यूजीसी के नियमों के खिलाफ नगर में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा को सौंपा है। वकीलों ने कहा कि यूजीसी के नियम सामान्य जाति के छात्रों के हित में नहीं हैं। इसे सरकार को वापस लेना चाहिए। इससे आने वाले समय में सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं पर असर पड़ेगा और उनका भविष्य खराब हो सकता है। सरकार जातीय वैमनस्यता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। ज्ञापन देने वालों में गंगा प्रसाद एडवोकेट, अगर पाल सिंह, रोहित शाह , अवनीश तिवारी, आर्येंद्र पाल सिंह, प्रवीन सिंह, सुनील कुमार, मेहरबान, गजेंद्र सिंह, विपिन, पराग गुप्ता, शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...