काशीपुर, फरवरी 5 -- काशीपुर, संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में यूजीसी बिल हटाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शहर में विभिन्न संगठनों ने रैली निकाली। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को मोहल्ला किला से रैली का नेतृत्व अधिवक्ता हरीश कुमार सिंह और संजय चतुर्वेदी ने किया। रैली मोहल्ला किला, मुख्य बाजार होते हुए एमपी चौक पहुंची। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। समिति ने आरोप लगाया कि यूजीसी का यह फैसला देश की शैक्षणिक व्यवस्था में गंभीर असंतुलन पैदा करने वाला है। यह निर्णय योग्यता, परिश्रम और समान अवसर की संवैधानिक भावना के विपरीत बताया गया। जिससे शिक्षाविदों, छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष है। समिति के अनुसार यह मुद्दा अब राष्ट्रीय मीडिया और सामाजिक मंचों पर भी प्रमुखता से उठ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.