बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर देशभर में उबाल है। जिले के अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड निवासी छात्र विकास कुमार दीक्षित ने प्रधानमंत्री को खून से खत लिखा है। जिसमें यूजीसी रोल बैक लिखा है। उन्होंने यूजीसी के हालिया नियमों को 'काला कानून' करार देते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कहा कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन है। प्रधानमंत्री को अपने रक्त से पत्र लिखकर इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कहा कि यूजीसी के ये नियम भाई को भाई से लड़ाने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...