देवरिया, जनवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम के विरोध में देशभर में उठ रही आवाज के बीच तहसील बार एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह पत्र इन्होंने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को दिया है। उधर, जिले में बुधवार को लेकर बड़े आंदोलन की भी सवर्ण समाज की तैयारी है। तहसील बार देवरिया के अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा है कि यूजीसी का नया नियम अंग्रेजों के रोलेट एक्ट 1919 का ब्लूप्रिंट है। इस कानून का मकसद बिना जांच पड़ताल किए केस बनाकर सवर्ण समाज के छात्रों को जेल में डालना है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक है। इससे समाज में वैमनस्यता का भाव बढ़ेगा। यह जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाला कानून है। य...