लखनऊ, जनवरी 26 -- केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नियमों को लेकर विरोध अब तेज होने लगा है। नए नियमों का विरोध अब केवल आम लोगों में ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अफसर और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी देखने को मिला है। गणतंत्र दिवस के दिन बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही समय बाद भाजपा के मंडल महामंत्री समेत 11 कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा भेजकर अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए। इस्तीफे का पत्र अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। जिलाध्यक्ष लखनऊ को भेजे गए सामूहिक इस्तीफे में मंडल महामंत्री अंकित तिवारी ने लिखा है कि पार्टी उद्देश्य से भटक रही है। क्यों जो हमारे प्रेरणा श्रोत पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्राद मुखर्जी के द्वारा जिस उद्देश्य से पार्टी का निर्माण किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.