आगरा, जनवरी 20 -- उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को गंगा भक्त समिति के बैनरतले तीर्थ नगरी सोरों में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की। इक्विटी कमेटी को भेदभावपूर्ण बताया। आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियम शिक्षा के क्षेत्र में एक नए प्रकार के भेदभाव को जन्म दे रहे हैं, जो सामाजिक समरसता और निष्पक्षता के खिलाफ हैं। गंगा भक्त समिति के बैनरतले कस्बा सोरों के अनाज मंडी चौराहा पर प्रदर्शन किया गया। गंगा भक्त समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन के दौरान उनका कहना था कि यूजीसी के नए नियमों के तहत कॉलेजों में गठित की जाने वाली इक्विटी कमेटी में सामान्य वर्ग के लिए किसी भी प्रकार की अनिवार्य भागीदारी का प्रावधान नहीं किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.