पीलीभीत, जनवरी 30 -- पूरनपुर। यूजीसी के विरोध में पूरनपुर में भाजपा के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। कानून वापस न होने पर आजीवन भाजपा का विरोध करने का दावा किया गया है। यूजीसी को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा सदस्यों में भी इसको लेकर नाराजगी है। गुरुवार को नगर के पंकज कालोनी के रहने वाले अधिवक्ता संजय पांडे भाजपा के सक्रिय सदस्य है। पूर्व में वह भाजपा के सिंबल पर वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह भाजपा के सभी चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उन्होंने यूजीसी के विरोध में भाजपा के सक्रिय सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यूजीसी कानून वापस न होने पर आजीवन भाजपा का विरोध करने की बात कही है। इसके अलावा गांव सबलपुर खास के रहने वाले बिपिन मिश्रा ने भी भाजपा के सदस्य पद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.