अमरोहा, फरवरी 3 -- अमरोहा, संवाददाता। सर्वण समाज समिति समेत अन्य कई संगठनों ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि यूजीसी द्वारा लागू किया गया नया कानून छात्र हित में नहीं है। यह समान अवसर एवं योग्यता आधारित शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध है। इससे समाज में असंतोष व्याप्त है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए कानून को वासप लेने की आवाज उठाई। चेतावनी दी कि कानून वापस नहीं लिया तो आंदोलन करेंगे। सोमवार को सर्वण समिति, भारतीय किसान यूनियन हिन्दू, भारतीय किसान यूनियन मातृ भूमि समेत अन्य कई संगठनों के नेतृत्व में सर्वण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर यूजीसी के नए कानून पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कहा कि यूजीसी द्वारा लागू किया गया नया कानून छात...