बरेली, फरवरी 8 -- बरसेर। यूजीसी के विरोध में डासना देवी मंदिर जाने से पहले हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया को उनके कार्यालय में ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी के नियम से हिंदू समाज को खतरा है। रविवार सुबह वह हिंदू रक्षा दल के प्रदर्शन में शामिल होने जाने ही वाले थे तभी सिरौली पुलिस ने उन्हें सिरौली कार्यालय में नजरबंद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...