संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर यूजीसी का काला कानून वापस हो के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कानून वापस नहीं होगा तो वृहद आंदोलन किया जाएगा और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। दीवानी न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता कलक्ट्रेट पर पंहुचे। नारेबाजी के साथ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश को सौंपा। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैम्बर के सामने सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक व महामंत्री निरंजन सिंह तथा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय उर्फ विप्र जी के नेतृत्व में अधिवक्ता गण एकत्र हुए। अध...