हापुड़, फरवरी 9 -- यूजीसी के विरोध में सोमवार को राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी और विभिन्न युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने यूजीसी के नियमों को छात्रों के हितों के खिलाफ बताते हुए सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की हैं। इस दौरान डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मनोज सिंह को सौंपा गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश यूथ महासचिव महेश सिसोदिया ने कहा कि यह नियम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर ही केंद्रित हैं, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों की अनदेखी की गई है। इससे सामाजिक संतुलन बिगड़ेगा और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष किसी एक वर्ग के विरोध में नहीं, बल्कि सभी छात्रों के समान अधिकारों के लिए है। सरकार से अपील की कि शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.