मेरठ, जनवरी 31 -- सरधना। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगाने के बाद स्वर्ण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को जुल्हेड़ा गांव में स्वर्ण समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे समाजहित में बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को ऐसे कानून बनाने चाहिए, जिनसे समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द्र और समरसता बढ़े। कहा कि कानून ऐसे हों, जिनसे मतभेद की जगह एकता को बल मिले, क्योंकि जब समाज एकजुट रहेगा तभी देश तरक्की करेगा और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। इस मौके प्रशांत त्यागी एडवोकेट, चंद्रकेतु त्यागी एडवोकेट, हंसवीर त्यागी, मंगू त्यागी, जतिन त्यागी, सोनू त्यागी, विशाल त्यागी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.