गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। भाकपा (माले) और इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को यूजीसी को लेकर सभा आयोजित की गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। भाकपा (माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य राजेश साहनी व जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि यूजीसी इक्विटी नियम उच्च शिक्षा संस्थानों में व्याप्त जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ एक आवश्यक और संवैधानिक व्यवस्था है। इंकलाबी नौजवान सभा के अध्यक्ष अभिषेक राना ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को और तेज करेंगे। सभा को जगदम्बा ने भी संबोधित किया। इस दौरान नेता हरिद्वार प्रसाद, जयप्रकाश यादव, मनोज मिश्रा, विजय यादव, सचिन राव, रिंकू राव, महानंद प्रसाद, आरके सिंह गुड़िया देवी, मीनू प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...