नई दिल्ली, फरवरी 17 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की लगातार रूस की तरफ से यूरोप पर बढ़ रहे खतरे का दावा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने दावा किया कि रूस की नजर केवल यूक्रेन पर ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप पर है। अगर यूक्रेन शांति समझौता रूस की शर्तों पर किया गया तो फिर रूस का मनोबल और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। इससे पहले शांति समझौते को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ऐसे किसी भी समझौते को नहीं मानेगा, जिसमें उसे शामिल नहीं किया जाएगा। एनबीसी न्यूज के साथ रविवार को दिए अपने इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मानना है कि यूरोप को अमेरिकी सुरक्षा गारंटी की जरूरत है क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो रूस का खतरा हमेशा सर पर बना ही रहेगा। पुतिन की नजर केवल यूक्रेन पर ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप को हथियाने की है। अगर उन्हें यूरोप के खिलाफ युद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.