नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- पिछले लगभग साढ़े तीन सालों से जारी रूस और यूक्रेन युद्ध अब लंबा खिंचता नजर आ रहा है। ट्रंप के कई प्रयासों के बाद भी शांति स्थापित नहीं हो पाई है। ऐसे में दोनों देश एक-दूसरे की सैन्य ठिकानों या ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाकर अपने दुश्मन को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रूसी सेना ने कई यूक्रेनी सैन्य ठिकानों और गैस संरचनाओं को निशाना बनाया। रशिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रात भर कई प्लेटफार्म्स से मिसाइलें और लंबी दूरी के ड्रोन यूक्रेन के ऊपर दागे गए। इन ड्रोन्स और मिसाइल ने बखूबी अपने लक्ष्यों को भेदा और अपना मिशन सफल बनाया। वहीं, दूसरी ओर यूक्रेनी की तरफ से भी इस हमले की पुष्टि की गई है। यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नैफ्टोगैज ने इस हमले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.