समस्तीपुर, फरवरी 4 -- मोरवा। ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत के कमतौल गांव में राजेंद्र चौक स्थित यूको बैंक के सीएसपी एवं नेट सुविधा ग्राहक सेवा केंद्र में रविवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी कर ली। केन्द्र संचालक प्रवीण कुमार शर्मा ने इसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। इसमें उसने कहा है कि रविवार की रात केन्द्र बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी मिलने पर आकर देखा कि गल्ले में रखा पचपन हजार रुपए नकद, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक दर्जन से अधिक जीयो का मोबाइल फोन, दर्जनों चार्जर, दर्जनों ब्लुटूथ सहित कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पीड़ित संचालक द्वारा पहले 112 पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आकर छानबीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.