मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए अच्छी खबर है। उनके लिये बकरी पालन आज भी आय का एक भरोसेमंद जरिया माना जाता है। कम लागत, जल्दी बढ़ने वाला व्यवसाय और बाजार में लगातार मांग होने के कारण बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है। हालांकि, इस व्यवसाय में किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बकरियों में बीमारी की पहचान, समय पर टीकाकरण, उचित इलाज, चारा प्रबंधन और अचानक होने वाली मौत के कारण कई बार किसानों की पूरी पूंजी खत्म हो जाती है। ऐसे में दोबारा पशुपालन शुरू करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए अब जिले के किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिले के यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशि...