देहरादून, फरवरी 27 -- उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के नवाचार महोत्सव शुरू हो गया है। गुरुवार को महोत्सव के राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इस मौके पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत ने नवाचार महोत्सव के महत्व और आयोजित व्याख्यानों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल ने गणित के महत्व और भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली और विभिन्न क्षेत्रों में गणित की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। आईआईटी रुड़की की डॉ. मिल्ली पंत ने 'गणित का इतिहास और वर्तमान रुझान विषय पर संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्रस्तुति दी। पहले भाग में उन्होंने भारत की समृद्ध गणितीय विरासत के बारे में बताया, जिसमें वैदिक ग्रंथ और गणित, सुलभ सूत्र और ज्यामिति, पिंगला के चंद्र शास्त्र, आर्यभट...