अल्मोड़ा, जनवरी 15 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में जुलूस भी निकाला। केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि राज्य निर्माण में कई लोगों ने अपनी शहादत दी। तब जाकर हमें उत्तराखंड मिला। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटने का काम किया। राज्य निर्माण की अवधारणा को हासिये पर डाल दिया गया। जल, जंगल और जमीन को माफिया के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...