हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से मान्यता प्राप्त असिस्टेंट होम स्टे मैनेजर पाठ्यक्रम शुरू कर दिया है। इस पाठ्यक्रम के लिए काउंसलिंग एवं गाइडेंस फॉर्म 16 फरवरी से खोले जा रहे हैं। विवि के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन के बाद ही पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। कुलपति प्रो. एनसी लोहनी ने बताया कि यह पाठ्यक्रम होमस्टे, होटल एवं रिसॉर्ट क्षेत्र में कार्यरत युवाओं तथा स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। अभ्यर्थी www.uou.ac.in पर जानकारी ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...