हल्द्वानी, जनवरी 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवा दीक्षांत समारोह कल सोमवार को होगा। इसमें 34 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। वहीं 18129 शिक्षार्थियों को स्नातक-स्नात्तकोत्तर की उपाधि और 6 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि रहेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शुभारंभ शैक्षिक शोभायात्रा, राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ किया जाएगा। इसके बाद विवि की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी। अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.