गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूएफबीयू के बैनर तले चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनवरी में प्रस्तावित हड़ताल के क्रम में कामरेड यूपीएन सिंह के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा में विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन सप्ताह में पांच दिन के कामकाज को लेकर हो रहा है। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के उप महामंत्री आरके गुप्ता ने बताया कि बैंकों में पांच दिवसीय कार्यकाल की मांग 11 वें वेतन समझौता के समय से ही लंबित है। विरोध प्रदर्शन में एसपी त्रिपाठी, राकेश सिंह, शिवदास चौधरी, प्रदीप यादव, अनिल गुप्ता एवं संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...