पीलीभीत, नवम्बर 21 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच चुकी है। यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र संघ से दंपती के आने पर यहां जंगल का स्टाफ गदगद दिखा। सैलानियों ने न केवल यहां बाघ का दीदार किया बल्कि यहां की आबोहवा को ब्यूटीफुल बताया। एक नवंबर से खुले पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगातार सैलानियों के आने का क्रम चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शाम की सफारी के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी पहुंचे। यहां जंगल में सफारी बुक कराने के बाद वे जंगल में भ्रमण को गए। यहां की रमणीयता को देख कर मुग्ध हुए दंपती ने कई तस्वीरें भी साथ खिंचाई। यही नहीं जंगल में बाघ दिखने पर वे गदगद हो गए। सैलानियों ने वाइफरकेशन सातझाल और चूका के अलावा अन्य नैसर्गिंक नजारे देखे और यहां की खूबसूरती को सराहा। महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने ब...