नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। झरोदा कलां के पास यूईआर-टू हाईवे पर 30 जनवरी की देर रात कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 55 वर्षीय छज्जू सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि मृतक छज्जू सिंह अपने बेटे अमनदीप सिंह को विदेश भेजने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट ले जा रहे थे। कोहरे की वजह से हाईवे पर चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में छज्जू सिंह और उनके बेटे सहित कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने उन्हें तुरंत तारक मेहता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छज्जू सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.