अयोध्या, जून 22 -- अयोध्या। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल त्रिवार्षिक कार्यकारिणी परिषद की बैठक एवं सम्मान समारोह सोमवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के यात्री होल्डिंग एरिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए अयोध्या कैंट के शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में यूआरएमयू के महामंत्री बीसी शर्मा, दिल्ली मंडल के मंडल मंत्री रमणीक शर्मा, लखनऊ मंडल के मंत्री अवधेश दुबे एवं मंडल अध्यक्ष आरपी राव शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न शाखा के पदाधिकारी एवं रेलवे कर्मी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...