नई दिल्ली, मई 27 -- युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के बीच बीते काफी समय से अनबन की खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच युविका ने दूसरी शादी की घोषणा करके अपने फैन्स को चौंका दिया। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि वह दूसरी बार शादी कर रही हैं। हालांकि व्लॉग के आगे बढ़ने पर समझ में आया कि युविका प्रिंस से ही दोबारा शादी कर रही हैं। इस शादी में उनके दोस्त, युविका के भाई-भाभी भी थे।एक्साइटेड नहीं दिखे प्रिंस युविका ने मजाक में बताया कि दोस्तों को शादी के लिए किडनैप किया है। साथ ही प्रिंस इस शादी के लिए जरा भी एक्साइटेड नहीं थे। वह शॉर्ट्स और टीशर्ट में पहुंचे थे। युविका ने बताया कि प्रिंस ने बालों में कंघा भी नहीं किया। दोनों रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचे। गवाह के तौर पर युविका के भाई और भाभी ने अंगूठा लगाया। इसके बाद युविका की भाभी बोलती हैं, 'अब जीजू...