रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने कॉलेज के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षक हैं और उन्हें हमेशा हमारे संविधान में दिए गए मूल्यों को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आईआईएम रांची के लिबरल आर्ट्स एंड साइंस डिपार्टमेंट के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास पाठे ने भी संविधान के खास नियमों के साथ झारखंड में आदिवासी आबादी के अधिकारों और स्थिति पर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को भी समझाया। संस्था 'प्रतिज्ञा' के सचिव अजय कुमार ने विद्यार्थियों के लिए एक कार्य...