रांची, जुलाई 12 -- रांची, संवाददाता। रोजगार मेले के तहत रांची के सीसीएल सभागार में शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर 25 युवाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं, कुल 172 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में युवाओं को विकसित भारत के निर्माण का ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा कि जापान को पीछे छोड़ते हुए हम अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों के मुताबिक आने वाले एक-दो वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको पीएम के द्वारा नियुक्ति पत्र मिला है। यह केवल ...