रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में चुटिया में रविवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने झारखंड के युवाओं से राज्य के जरूरी मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा, भ्रष्टाचार और विकास की धीमी गति जैसे विषयों पर युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। कहा कि युवा ही देश और राज्य की असली ताकत हैं। जब युवा जागरूक और संगठित होंगे, तभी झारखंड का सुनहरा भविष्य संभव होगा। मौके पर डॉ विमल के शर्मा, अनिल वर्मा, अर्जुन कर्मकार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...