रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। युवा हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र ने एक होटल में युवा सम्मेलन राइज एंड शाइन का आयोजन किया। कार्यक्रम हार्टफुलनेस राज्य युवा समन्वयक शौर्य अरोड़ा और रुद्रपुर युवा केंद्र समन्वयक विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान 150 युवाओं ने सम्मेलन में भाग लिया। वहीं विवेक त्रिपाठी और रिया त्रिपाठी ने स्वास्थ्य, आनंद, सफलता, नेतृत्व और मानसिक स्वास्थ्य जैसे पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए ध्यान के महत्व को रेखांकित किया। दंत चिकित्सक डॉ. आलोक टंडन ने बताया कि युवावस्था में ध्यान की शुरुआत जीवन की समस्याओं के समाधान और उचित निर्णय क्षमता को बढ़ाती है। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक अरविंद गंगवार और निखिल ने रिलैक्सेशन व ध्यान सत्र का संचालन किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विश्व शांति की दिशा में व्यक्तिगत ...