रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य युवा समागम 2025-26 के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि के रूप में भाग लेकर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा शालिनी गुप्ता को सोमवार को कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने शालिनी गुप्ता को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित किया और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शालिनी की यह सफलता कॉलेज की छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि निरंतर परिश्रम व आत्मविश्वास से राज्यस्तरीय मंचों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...