शाहजहांपुर, मार्च 3 -- युवा कार्यक्र म एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के लिए 9 मार्च तक युवा आवेदन कर सकते हैं। आयोजन नोडल जनपद बरेली द्वारा 10 मार्च से 17 मार्च के मध्य किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर, पीलीभीत व बदायूं को भी रखा गया है। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में 18 से 25 आयु वर्ग के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षिक संस्थाओं के युवा एवं गैर छात्र-छात्राएं आदि युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को इच्छुक को विकसित भारत पर युवा स्वयं के वक्तव्य की 1 मिनट की रिकॉर्ड वीडियो को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसे स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा जांच उपरांत प्रतिभागी को नोडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.