रांची, अप्रैल 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीयस्तर पर दिल्ली में आयोजित 'विकसित भारत युवा संसद में भाग लेकर लौटे झारखंड के प्रतिभागियों को शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में सम्मानित किया। प्रतिभागी रिया गुप्ता, श्वेता कुमारी और आयशा फातिमा के साथ यूथ आयकन गौरव अग्रवाल को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीयस्तर पर संक्षिप्त चर्चा में सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में रिया गुप्ता को विजेता चुना गया। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, जिससे उनका संपूर्ण विकास हो सके। राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने भी युवाओं को कई सुझाव दिए। मौके पर नेहरू युवा केंद संगठन, झारखंड की राज्य निदेशक ललिता कुमारी, विकास आहूजा और चार्ल्स बोदरा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...