समस्तीपुर, अगस्त 21 -- रोसड़ा। शहर के चर्चित युवा व्यवसायी रौनित विजय उर्फ मोनू का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। महज 33 वर्ष की उम्र में उनका इस तरह जाना सभी को स्तब्ध कर गया। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक बीते चार से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी। चिकित्सकों ने उनके पेनक्रियाज में इंफेक्शन बताया था। मोनू न सिर्फ एक सफल व्यवसायी थे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी थी। मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण वे हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय थे। लोगों का कहना है कि उनके असमय चले जाने से समाज ने एक ऊर्जावान और संवेदनशील युवा को खो दिया है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने ग...