नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- मर्चेंट नेवी का सुनहरा करियर छोड़कर सामाजिक सेवा के रास्ते पर चले निर्भय प्रताप सिंह आज ग्रामीण भारत के विकास का नया मॉडल खड़ा कर चुके हैं। 'नेचर विलेज' के माध्यम से हज़ारों परिवारों के जीवन में बदलाव लाने वाले यह ऊर्जावान लोकसेवक अब राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं, ताकि व्यापक स्तर पर राष्ट्रनिर्माण का सपना साकार किया जा सके। श्री निर्भय प्रताप सिंह एक ऊर्जावान लोकसेवक और दूरदर्शी सामाजिक वास्तुकार हैं, जो ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं। इन्होंने मर्चेंट नेवी में एक उज्ज्वल करियर को छोड़कर, सामाजिक सेवा करने की आंतरिक प्रेरणा से लोकसेवा का मार्ग चुना। इसी उद्देश्य से इन्होंने 2023 में "नेचर विलेज" की स्थापना तरवन विलेज (रोहतास जिला, बिहार) तथा मटिया विलेज (जमुई जिला, बिहार) में की। भारत के विभ...