प्रयागराज, अप्रैल 18 -- नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लोक सेवा आयोग चौराहे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के चरित्र में ही घोटाला करना है। नेशनल हेराल्ड घोटाला इसका प्रमाण है। केंद्र की मोदी सरकार घोटालेबाजों के लिए काल साबित होगी। पुतला फूंकने वालों में श्याम प्रकाश पांडेय, शुभम पांडेय बाला, अमन केसरवानी, अमित गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, अनुज, आदर्श सोनकर, सिद्धार्थ, निर्दोष सिंह गोलू, आस्तिक शुक्ला, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा आदि शामिल थे।

हिंदी हि...