हरिद्वार, नवम्बर 5 -- ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर बुधवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की लत को चिंताजनक बताकर युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेने को प्रेरित किया। कहा कि अच्छे संस्कार और सकारात्मक वातावरण ही युवाओं को सफलता की राह दिखाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.