प्रयागराज, फरवरी 23 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव 'वासंतिका' सोमवार को उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जॉर्ज टाउन डाकघर में महाविद्यालय पर आधारित विशेष स्मारिका आवरण का विमोचन हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समूह लोकगीत और पंचायत शीर्षक हिंदी नाटक को दर्शकों ने सराहा। मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रो. नीलम सरन गौर ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा महिलाएं समाज में सार्थक परिवर्तन की वाहक बन सकती हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं इविवि प्राणी विज्ञान विभाग की पूर्व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.