बदायूं, सितम्बर 16 -- बदायूं। श्रीसर्व वैश्य गरिमा मंच की स्थापना दिवस पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघन शाह के निर्देश पर कार्यकारणी विस्तार शहर के जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हॉल में किया गया। युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर ध्रुव देव गुप्ता एवं सर्वेश चंद्र गुप्ता को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव शैलेश माहेश्वरी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करायी। सदर विधायक ने कहा समाज को संगठित होने की जरूरत है। मंच प्रदेश अध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जाये। विवाह रात्रि में नहीं ब्लकि दिन में करना चाहिये। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री पू...