मुंगेर, मई 5 -- सिमरी बख्तियारपुर। प्रखंड के बेलवाड़ा पंचायत निवासी रणवीर सिंह को प्रखंड युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया है। रविवार को मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव के निर्देश पर उनके सहरसा स्थित आवास पर रणवीर सिंह को मनोनीत करते हुए पत्र सौंपा । इस दौरान सांसद ने रणवीर सिंह को युवा प्रखंड अध्यक्ष पर हुए मनोनीत पत्र सौंपते हुए कहा कि पार्टी धर्म से ऊपर कुछ नहीं है। पार्टी के लिए समर्पित भाव से मजबूती के साथ काम करना है । रणवीर के पार्टी से जुड़ने से युवाओं में मनोबल बढ़ेगा । इस दौरान युवा जदयू जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि रणवीर सिंह को युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिया है । इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर रणवीर सिंह ने कहा कि सांसद दिनेश चंद्र यादव ने उन पर भरोस...