मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। वर्ष 2018 में स्थापित हुए विश्वविद्यालय अभी तक उधार के भवन में भी संचालित हो रहा है। स्थापना के लगभग सात वर्ष बाद भी इसे अब तक अपना स्थायी भवन और परिसर नसीब नहीं हो सका है। हालांकि नए साल की शुरुआत के साथ विश्वविद्यालय के अपने भवन के निर्माण को लेकर उम्मीदें तेज हो गई हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है और प्रभावित लोगों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का दावा है कि, सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही फरवरी में विश्वविद्यालय भवन की नींव रखी जा सकती है। मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना को लगभग सात वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह विश्वविद्यालय अपने स्थायी भवन और परिसर से वंचित है। विश्वविद्यालय का संचालन अब तक वैकल्पिक और अस्थायी व्यवस्था के सहारे किया जा रहा है, जिससे शैक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.